Posts

Showing posts from July, 2022

World Tiger day

 आज हम 12वा  World Tiger day  मना रहे हैं। हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर बाघों की प्रजाति विलुप्त हो रही है. बाघ की प्रजाति को बचाने के लिए और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ही इस दिन को मनाया जाता है।  इंटरनेशनल टाइगर डे की शुरुआत साल 2010 में रूस के पीटर्सबर्ग में आयोजित किए गए इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में की गई थी. इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में 13 देशों ने भाग लिया था, जिन्होंने 2022 तक बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा था।  अपने जंगलों, पशु - पक्षियों और पर्यावरण से समृद्धि भारत इकलौता देश है, जहां बाघ और शेर दोनों पाए जाते हैं. लेकिन देश में यह दोनों प्रजातियां हैं खतरे में है। हमारे देश में बाघों की 8 प्रजातियां हुआ करती थी, परंतु इनके शिकार की वजह से अब सिर्फ 5 प्रजातियां ही रह गई है -  साइबेरियन टाइगर, बंगाल टाइगर, indo-chinese टाईगर, मिलियन टाइगर और सुमत्रन टाइगर की प्रजातियां हमारे देश में है, और बाकी की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है। 2018 की जनगणना की बात करें तो देश में सबसे ज्यादा 526 भाग मध्य प्रद...