भारत के वीर नेताजी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की कहानी भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में उनके संघर्ष को लेकर जानीं जाती है। नेताजी की कहानी एक ऐसे युवा की कहानी है जिसके जोश और जुनून ने पूरे देश में स्वतंत्रता की लहर उठाई। एक ऐसा महान व्यक्तित्व जो विश्व में कभी-कभी जन्म लेता है। जिसे कुछ भी मुफ्त में मंजूर नहीं आज़ादी भी चाही तो अपने खुन के दम पर। अंग्रेजो के खिलाफ नेता जी ने भारत को आजाद कराने के लिए जो प्रयास किया उसके लिए पूरा देश आज भी उन्हें याद करता है। उनका दिया नारा "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" , "जय हिंद" जैसे नारे आज भी देश के हर नागरिक की जुबान पर है। 23 जनवरी 1897 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म कटक (उड़ीसा) में हुआ। उन्होंने उच्च शिक्षा कोलकाता के प्रेसिडेंसी और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से प्राप्त की। 1920 में इंग्लैंड में सिविल सर्विस परीक्षा में नेताजी...