भारत में वैवाहिक बलात्कार
वैवाहिक बलात्कार भारत मे घरेलू हिंसा के लगातार बढ़ते मामले देखे जा रहे है। घरेलू हिंसा भारत मे आम सी बात हो गयी है। हाँल ही मे National Crime Recode Bureau ने Crime in India नाम से एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसके तहत भारत मे 70 % महिलाएं घरेलू हिंसा से पीडित है, जिसमें से 30 % से ज्यादा महिलाएं वैवाहिक बलात्कार का शिकार है। वैवाहिक बलात्कार को घरेलू हिंसा के अंतर्गत शामिल किया जाता है। भारत मे वैवाहिक बलात्कार अन्य अपराधो की तरह ही तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस पुरूष प्रधान समाज मे विवाह के बाद महिलाओ के जिवन पर पुरूषो के द्वारा अपना अधिकार समझना ऐसी हिंसा के प्रमुख कारण है। जब महिला की सहमती के बगैर उस के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए जाते है तो यह वैवाहिक बलात्कार के अंतर्गत आता है। य़ह कानूनी रूप से अपराध है। कई देशो मे इस पर कडी सजा का भी प्रावधान है परंतु भारत मे, यदि पती अपनी पत्नी की मर्जी के बगैर यौन संबमध बनाता है तो इसे वैवाहिक बलात्कार नह...