भारत में ई-स्पोर्टस् की स्थिति
भारत मे E – sport’s की स्थिति ई-स्पोर्टस् सबसे कम समय में लोकप्रिय होनें वालें खेलों में से एक है। किसी भी स्पोर्टस् के प्रचलन में व लोगों के बिच उसे लोकप्रिय होने में थोड़ा समय लगता है परंतु ई-स्पोस्ट्स एक ऐसा स्पोट् है जिसने बहुत कम समय मे लोगो के बीच अपनी लोकप्रियता बनाई है। मनुष्य के मस्तिष्क ने तकनीकों का विकास किया और तकनीक ने मानव के मस्तिष्क को ही प्रभावित करना शुरू कर दिया। पहले जहाँ खेलो को शारिरिक गतिविधि का हिस्सा माना जाता था वही अब के बदलते युग में खेलों का अर्थ केवल शारिरिक गति करना ही नहीं अपितु मानसिक गति करना भी है। पहले के समय में खेलो के प्रकार के रुप में केवल आउट्डोर गेम्स् को ही रखा जाता था परंतु आज तकनिक के इस बदलते युग में आउट्डोर गेम्स् के साथ-साथ इंडोर गेम्स् को भी शामिल किया जाता है। आज तकनिक का प्रभाव हम केवल मानव पर ही नही बल्कि उसके द्वारा किए जानें वाले क्रियाकलापों पर भी देख सकतें है। तकनीक के इस विकास नें मानव जीवन की गतिविधियों को पूरी तरह से बदल दिया है। आज के समय में जब हम खेलों की चर्चा करते है तो हमारे पास इसका एक और प्रकार ई-स्पो...