भारत में शिक्षा और इंटरनेट से अछूती महिलाएं
भारत में शिक्षा और इंटरनेट से अछूती महिलाएं
इंटरनेट आज के समय में मानव की एक अहम जरूरत बन चुका है। विश्व में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने इंटरनेट के बारे में ना सुना हो और ना इसे कभी इस्तेमाल किया हो। इंटरनेट की खोज विश्व की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है। बच्चों से लेकर जवान और बुजुर्गों तक इंटरनेट का बोलबाला है परंतु यदि हम भारत में महिलाओं और इंटरनेट की बात करें तो यह आंकड़ा विश्व की तुलना में डरा देने वाला है। भारत में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है कि यहां 12 राज्यों की केवल 40 फीसद महिलाएं ही इंटरनेट का उपयोग करती है और 60 फीसद महिलाएं इंटरनेट से अछूती है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2020 में आई यह रिपोर्ट भारत में महिलाओं की स्थिति, साक्षरता और तकनीक के प्रति उनकी रुचि को साफ व्यक्त करती है। इस रिपोर्ट में महिलाओं की साक्षरता से महिलाओं के इंटरनेट के प्रयोग को जोड़ा गया है।
21वीं सदी के भारत में आज भी महिलाओं की स्थिति ज्यादा सुधरती नजर नहीं आ रही है। आज भी बहुत से ऐसे राज्य हैं, शहर हैं, कस्बे हैं जहां महिलाएं अशिक्षित हैं। महिलाओं का और शिक्षित होना ही तकनीक से उनका दूर होने का भी एक कारण है। भारत में 40% से कम महिलाएं हैं जिन्होंने इंटरनेट का उपयोग किया है जिनमें आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मेघालय जैसे राज्य शामिल है। वही आंध्र प्रदेश और बिहार इस मामले में अभी बहुत पीछे हैं। महिलाओं की अपेक्षा यदि भारत में पुरुषों की बात की जाए तो यहां 50% पुरुषों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है जिसमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, मेघालय और बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। आंध्र प्रदेश बिहार और तेलंगाना में महिलाओं की साक्षरता दर सबसे कम होने की वजह से यहां की महिलाएं इंटरनेट का उपयोग ना के बराबर करती है।
Comments
Post a Comment